Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

गोलाबाड़ी में आधी रात को चली गोली

शराब के नशे में चलीं दहशतगर्दों का तांडव, 2 गिरफ्तार 

01 Apr 2026

गोलाबाड़ी में आधी रात को चली गोली

कोलकाता। उत्तर हावड़ा का गोलाबाड़ी इलाका सोमवार की देर रात एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। बीबी बगान इलाके में हुई इस 'शूटआउट' की घटना ने स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन सरेआम हुई फायरिंग ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो मुख्य संदिग्धों को दबोच लिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना की जड़ में शराब के नशे में हुआ एक मामूली विवाद बताया जा रहा है। सोमवार देर रात आकाश यादव और विक्की नामक दो युवक इलाके में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनका राहुल नाम के एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आकाश और विक्की ने आपा खो दिया और अचानक अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने राहुल को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि राहुल ने समय रहते खुद को बचा लिया और कोई भी गोली उसे नहीं लगी। आधी रात को सूनसान सड़क पर अचानक हुई इस फायरिंग से आसपास के घरों में सो रहे लोग जाग गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोलाबाड़ी थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। गोलाबाड़ी इलाके के लिए यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक महीने पहले ही इसी थाना क्षेत्र के पिलखाना में एक प्रमोटर शफीक खान की पॉइंट ब्लैंक रेंज पर गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी, जिसमें हाल ही में मुख्य आरोपी हारुन और रोहित की दिल्ली से गिरफ्तारी हुई है। उस सनसनीखेज हत्या के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि बीबी बगान की इस फायरिंग ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी पर फिर से सवालिया निशान लगा दिया है। 
बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले इस तरह की वारदात ने निर्वाचन आयोग और पुलिस दोनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह केवल शराब के नशे में हुआ झगड़ा था या इसके पीछे कोई गहरी आपराधिक साजिश या सिंडिकेट का हाथ है। 
फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और गिरफ्तार आरोपियों से हथियारों के स्रोत के बारे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इलाके में अवैध हथियारों की उपलब्धता और अपराधियों का बेखौफ अंदाज प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोलाबाड़ी में आधी रात को चली गोली
शराब के नशे में चलीं दहशतगर्दों का तांडव, 2 गिरफ्तार 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News